Advanced International Journal of Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2584-0487   Impact Factor: 9.11

An Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 4 Issue 3 May-June 2026 Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of May-June.

कैंसररोधी गुणों वाले कुछ औषधीय पौधे

Author(s) Sonali Sajwan
Country India
Abstract कैंसर आज की सबसे गंभीर और तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है, जो विश्वभर में मृत्यु दर का प्रमुख कारण है। इस शोध पत्र का उद्देश्य उन औषधीय पौधों अध्ययन करना है, जिनमें कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं। प्राकृतिक स्रोतों, विशेषकर पौधों, में ऐसे जैव-सक्रिय यौगिक मौजूद होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं की व्रद्धि को रोकने, उन्हें नष्ट करने, और दुष्प्रभावों को कम करने में सहायक हो सकते हैं।
इस अध्ययन में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े कुछ प्रमुख पौधों और उनके सक्रिय यौगिकों जैसे एल्कलॉइड्स, फ्लेवोनोइड्स, टेरपीनॉइड्स, और पॉलीफेनॉल्स का विश्लेषण किया गया है। इन यौगिकों की कैंसररोधी प्रभावशीलता, उनकी कार्यप्रणाली, और कोशिका स्तर पर उनके प्रभावों को समझने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन और प्रायोगिक साक्ष्यों की समीक्षा की गई है।
यह शोध कैंसर उपचार में प्राकृतिक औषधियों के उपयोग की संभावना को दर्शाता है और पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान के आधुनिक विज्ञान में समावेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अध्ययन के निष्कर्ष कैंसररोधी उपचार के विकास में सहायता प्रदान कर सकते हैं और दुष्प्रभाव रहित वैकल्पिक चिकित्सा विकल्पों की ओर मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
Keywords जैव-सक्रिय यौगिक,एल्कलॉइड्स, फ्लेवोनोइड्स, टेरपीनॉइड्स, पॉलीफेनॉल्स
Discipline Biology > Agriculture / Botany
Published In Volume 3, Issue 1, January-February 2025
Published On 2025-02-13

Share this