Advanced International Journal of Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2584-0487   Impact Factor: 9.11

An Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 4 Issue 5 September-October 2026 Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

जनजातीय अधिकारों के संरक्षण एवं क्रियान्वयन में जिला प्रशासन की भूमिका: विश्लेषणात्मक अध्ययन

Author(s) प्रेम सिंह अनारे
Country India
Abstract प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य जनजातीय अधिकारों के संरक्षण एवं क्रियान्वयन में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विश्लेषण करना है। अध्ययन में जनजातीय समुदायों के अधिकारों के प्रति जागरूकता, भूमि एवं वन अधिकारों तक पहुँच, सरकारी योजनाओं का लाभ, शिकायत निवारण, विधिक सहायता तथा प्रशासनिक सहभागिता जैसे प्रमुख आयामों को शामिल किया गया है। अध्ययन के लिए प्राथमिक आँकड़े संरचित प्रश्नावली के माध्यम से 400 उत्तरदाताओं से एकत्र किए गए। प्राप्त आँकड़ों का विश्लेषण माध्य, मानक विचलन एवं टी-परीक्षण जैसे सांख्यिकीय उपकरणों के माध्यम से किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि जिला प्रशासन द्वारा जनजातीय समुदायों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने, भूमि एवं वन संबंधी अधिकारों से जुड़ी योजनाओं का लाभ पहुँचाने तथा अधिकारों के संरक्षण एवं क्रियान्वयन के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।
Keywords जनजातीय अधिकार, जिला प्रशासन, संवैधानिक अधिकार, विधिक संरक्षण, जनजातीय विकास।
Discipline Sociology > Politics
Published In Volume 4, Issue 5, September-October 2026
Published On 2026-09-11

Share this