Advanced International Journal of Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2584-0487 •   Impact Factor: 9.11

An Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 4 Issue 5 September-October 2026 Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

भारत-नेपाल संबंधों में बदलती कूटनीति एवं विदेश नीति का समीक्षात्मक अध्ययन

Author(s) डाॅ. प्रशांत कुमार
Country India
Abstract भारत और नेपाल के संबंध दक्षिण एशिया की अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में विशेष महत्त्व रखते हैं। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक और सामाजिक संबंधों की गहरी परंपरा रही है। खुली सीमा, पारिवारिक संबंध, व्यापार, रोजगार, सुरक्षा सहयोग तथा साझा धार्मिक विरासत ने भारत-नेपाल संबंधों को विशिष्ट स्वरूप प्रदान किया है। वर्ष 1950 की भारत-नेपाल शांति एवं मैत्री संधि ने द्विपक्षीय संबंधों को औपचारिक आधार दिया, लेकिन समय के साथ दोनों देशों की राजनीतिक प्राथमिकताओं, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और विदेश नीति में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन आए हैं। विशेष रूप से वर्ष 2015 में नेपाल के नए संविधान के निर्माण के समय उत्पन्न तनाव, सीमा विवाद, चीन के बढ़ते प्रभाव, आर्थिक निर्भरता तथा ऊर्जा और संपर्क परियोजनाओं ने द्विपक्षीय कूटनीति को प्रभावित किया है। भारत की ‘पड़ोस प्रथम नीति के अंतर्गत नेपाल के साथ संपर्क, व्यापार, ऊर्जा, विकास सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयास किए गए हैं। दूसरी ओर, नेपाल ने अपनी संप्रभुता, राष्ट्रीय हितों और रणनीतिक स्वायत्तता को सुरक्षित रखते हुए भारत तथा चीन दोनों के साथ संतुलित संबंध विकसित करने की नीति अपनाई है। हाल के वर्षों में विद्युत व्यापार, रेल संपर्क, पेट्रोलियम पाइपलाइन, सीमा प्रबंधन और उच्चस्तरीय राजनीतिक संवाद ने सहयोग की नई संभावनाएँ प्रस्तुत की हैं। इसके बावजूद सीमा विवाद, संधि की समीक्षा, व्यापार असंतुलन और राजनीतिक अविश्वास जैसी चुनौतियाँ बनी हुई हैं।
प्रस्तुत शोधपत्र का उद्देश्य भारत-नेपाल संबंधों में कूटनीतिक एवं विदेश नीतिगत बदलावों का ऐतिहासिक और समकालीन संदर्भ में समीक्षात्मक विश्लेषण करना है। अध्ययन द्वितीयक स्रोतों, आधिकारिक दस्तावेजों और उपलब्ध अकादमिक साहित्य पर आधारित है। अध्ययन का निष्कर्ष है कि दोनों देशों के संबंधों को स्थायी और प्रभावी बनाने के लिए समानता, पारस्परिक सम्मान, संवेदनशील कूटनीति, आर्थिक परस्पर निर्भरता और संस्थागत संवाद को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
Keywords भारत-नेपाल संबंध, कूटनीति, विदेश नीति, सीमा विवाद, ऊर्जा सहयोग एवं रणनीतिक स्वायत्तता इत्यादि
Discipline Other
Published In Volume 4, Issue 5, September-October 2026
Published On 2026-10-23

Share this